महीनों से कोमा में रही पत्नी से नहीं मिल रहा था रिस्पॉन्स, डॉक्टर्स बोले- अब सिर्फ शरीर रह गया है, लाइफ सपोर्ट हटा दो

ओक्लाहोमा. अमेरिका के ओक्लाहोमा में रहने वाले रियान फिनले और उनकी वाइफ जिल की शादी को 4 साल हो चुके थे। दोनों खुशी-खुशी रह रहे थे कि अचानक उनकी जिंदगी में जलजला आ गया। एक सुबह रियान को ना जाने क्यों लगा कि आज उसे अपनी वाइफ को जल्दी उठा देना चाहिए। लेकिन जैसे ही उसने वाइफ को उठाने की कोशिश की, वो उठी ही नहीं। रियान का चीख-चीख कर बुरा हाल हो गया और उसने इमरजेंसी सर्विस को कॉल लगाया।






- जिल को क्या हुआ था ये साफ नहीं था, लेकिन डॉक्टर्स समझ गए थे कि उसके दिमाग तक ऑक्सीजन ठीक से नहीं पहुंच रही थी। इसलिए डॉक्टर्स ने उसे खास तरह के सूट में रख दिया, जिससे उसे मेडिकल कोमा में रखकर ब्रेन डैड होने से बचाया जा सके।
पति ने छोड़ी नौकरी
- वाइफ की अचानक ऐसी हालत होने से रियान की दुनिया तबाह हो गई थी। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि अचानक उनके साथ ये क्या हुआ। इसके बाद रियान नौकरी छोड़कर वाइफ की सेवा में लग गए। लेकिन डॉक्टर्स जानते थे कि जिल का बचना मुश्किल है।
- डॉक्टर्स ने कई दिनों तक मशक्कत की पर जिल किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दे रही थीं। डॉक्टर्स भी हार मान चुके थे। वो समझ गए थे कि जिल का अब शरीर मात्र रह गया और सिर्फ टेक्नीकल तौर पर जिंदा हैं।

- इसके बाद परिवार से बात की गई, जिसमें डॉक्टर्स ने उन्हें एक कड़ा फैसला लेने की बात की। डॉक्टर्स ने कहा कि अगर परिवार चाहे तो महिला को लाइफ सपोर्ट सिस्टम से हटाकर मुक्ति दी जा सकती है।

- रियान ये सुनते ही फूट-फूटकर रोने लगे। रियान ने कहा,''मुझे लगा कि मेरी वाइफ ऐसी स्थिति में तो कभी नहीं रह सकती। हम भी उसे इस हालत में नहीं देख सकते थे। इसलिए हमने दिल पर पत्थर रखकर लाइफ सपोर्ट सिस्टम हटा देने का फैसला लिया। हमें कोर्ट से इसकी इजाजत भी मिल गई''।

- करीब एक महीने बाद यानी 9 जून को डॉक्टर्स ने जिल के शरीर से लाइफ सपोर्ट अलग करने की तैयारी शुरू की। उनके पति उस वक्त वहीं मौजूद थे। जब ये किया जाने लगा तो डॉक्टर्स ने कहा कि उनका शरीर कुछ अजीब ढंग से पेश आएगा। इसलिए रियान और उनके परिवार ने जिल को अंतिम विदाई देने की तैयारी शुरू कर दी और आखिरी गुड बाय कहते हुए रूम से बाहर निकल गए।

- लेकिन जैसे ही डॉक्टर ने लाइफ सपोर्ट बंद किया कुछ अजीबोगरीब घटना हुई। अचानक जिल के मुंह से कुछ आवाज आई। उनका शरीर हिला ये देख नर्स जोर से चीखी और दौड़कर जिल के पति को ये बताया।

- रियान तुरंत कमरे में पहुंचे तो उन्होंने ये चमत्कार देखा। उनकी वाइफ एक रेस्टोरेंट का नाम ले रही थी। वो कह रही थी, ''मुझे यहां से निकालो और मुसे रेस्टोरेंट ले चलो''। रियान ने इसके बाद उससे कुछ चीजों और पूछीं जिसका उसने सही जवाब दिया। रियान समझ गए कि उनकी वाइफ वापस आ चुकी है। वहीं पास खड़े डॉक्टर्स को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा था।
- चमत्कारिक रूप से जिल जिंदा बच गई थीं, लेकिन उन्हें कुछ भी याद नहीं था। वो चलना भी भूल गई थीं। करीब एक महीने की थेरेपी और पेसमेकर सर्जरी के बाद जिल की जिंदगी वापस अपने ट्रैक पर आ गई। डॉक्टर्स आज भी नहीं समझ पाए कि जिल को आखिर क्या हुआ था और वो कैसे वापस आ गईं। वहीं खुद जिल इसे भगवान का चमत्कार बताती हैं।
SOURCE : Dainik Bhaskar 
महीनों से कोमा में रही पत्नी से नहीं मिल रहा था रिस्पॉन्स, डॉक्टर्स बोले- अब सिर्फ शरीर रह गया है, लाइफ सपोर्ट हटा दो महीनों से कोमा में रही पत्नी से नहीं मिल रहा था रिस्पॉन्स, डॉक्टर्स बोले- अब सिर्फ शरीर रह गया है, लाइफ सपोर्ट हटा दो Reviewed by MySEO on January 03, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.