जंगल में बनी कब्र से मिली महिला की लाश, जब पुलिस उसके घर पहुंची तो ब्वॉयफ्रेंड के साथ न्यूड हालत में थी उसकी नाबालिग बेटी

एलेनटाउन. अमेरिका के पेन्सिल्वेनिया कुछ साल पहले एक महिला का मर्डर हुआ था। मर्डर के कुछ घंटों बाद पुलिस जब उसके घर पर पहुंची थी तो वहां महिला की नाबालिग बेटी अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ न्यूड हालत में मिली थी। इसके बाद पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की, तो दोनों ने वारदात को लेकर खतरनाक कहानी बताते हुए हत्या की बात कबूल कर ली थी। मर्डर की वजह ये थी कि महिला को अपनी बेटी का रिश्ता उससे बड़े लड़के के साथ मंजूर नहीं था। जिसके बाद दोनों ने मिलकर महिला को ठिकाने लगा दिया था।



- ये कहानी चेरिल सिल्वोनेक (54) और उसकी बेटी जैमी सिल्वोनेक (14) की है। स्कूल में पढ़ने वाली जैमी का अफेयर 20 साल के सेलेब बार्न्स नाम के एक लड़के से था। पुलिस ने लड़की और उसके ब्वॉयफ्रेंड को महिला के घर से अरेस्ट किया था। दोनों हत्या के बाद सेक्स कर रहे थे। 
- पुलिस को ब्वॉयफ्रेंड ने बताया था कि जैमी की मां को उसके साथ रिश्ता पसंद नहीं था। क्योंकि जैमी की उम्र सिर्फ 14 साल थी। हालांकि जब उनका अफेयर शुरू हुआ था तो जैमी ने अपनी उम्र गलत बताई थी। इसके अलावा जैमी ने अपनी मां को लड़के की उम्र 20 की बजाय 16 साल बताई थी।.
पासपोर्ट दिखाने पर बौखला गई बेटी

- लेकिन एक दिन ब्वॉयफ्रेंड लड़की की मां से मिलने उसके घर पहुंचा। जहां महिला ने लड़के को अपनी बेटी की सही उम्र बताई। इसके लिए उसने पासपोर्ट दिखाकर सबूत भी दिया। साथ ही लड़के को उससे दूर रहने के लिए कह दिया। 
- इस बात से महिला की बेटी नाराज हो गई और उसने अपनी मां को रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया। इस काम में उसने ब्वॉयफ्रेंड को शामिल कर लिया। 

शरीर के कई हिस्सों में घोंप दिए चाकू

- मर्डर के लिए ब्वॉयफ्रेंड ने जैमी के साथ मिलकर घर में ही महिला पर हमला कर दिया। उसे कई मुक्के मारे और फिर दबोचते हुए उसके सिर, गर्दन और बॉडी के कई हिस्सों में कई बार चाकू घोंप दिए। इस दौरान बेटी जैमी अपने ब्वॉयफ्रेंड को निर्देश दे रही थी।
- महिला की हत्या के बाद दोनों उसकी बॉडी को कार में रखकर शहर के बाहर घने जंगल में लेकर गए। डेड बॉडी को ठिकाने लगाते हुए उन्हें किसी ने देख लिया, और पुलिस को खबर कर दी। 
- लाश मिलने के बाद जब पुलिस महिला के घर पहुंची तो वहां उसकी बेटी अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ अापत्तिजनक हालत में मिली। पूछताछ के दौरान उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
- कोर्ट ने स्कूल में पढ़ने वाली मृतक की बेटी को नाबालिग होते हुए बालिग मानकर केस चलाया। ब्वॉयफ्रेंड को उम्रकैद की सजा सुनाई। वहीं, लड़की को 35 साल की सजा सुनाई।

Source : Dainik Bhaskar 
जंगल में बनी कब्र से मिली महिला की लाश, जब पुलिस उसके घर पहुंची तो ब्वॉयफ्रेंड के साथ न्यूड हालत में थी उसकी नाबालिग बेटी जंगल में बनी कब्र से मिली महिला की लाश, जब पुलिस उसके घर पहुंची तो ब्वॉयफ्रेंड के साथ न्यूड हालत में थी उसकी नाबालिग बेटी Reviewed by MySEO on January 01, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.