महिला ने घर में काम के लिए रखी नौकरानी, पर कुछ दिनों बाद वो पति के साथ मिलकर महिला को करने लगी ब्लैकमेल, जीना कर दिया मुश्किल
बेंगलुरु. कर्नाटक के बेंगलुरु में एक वीडियो के लिए बिजनेसमैन को ब्लैकमेल कर 60 लाख रुपए ऐंठने का मामला सामने आया है। 6 लोगों की गैंग ने एक पोर्न वीडियो में बिजनेसमैन की वाइफ की मॉर्फ करके इमेज लगाई और वो महिला को ब्लैकमेल करने लगे। 18 महीने तक चली इस ब्लैकमेंलिंग में बदमाशों ने महिला से मोटी रकम वसूल ली। गैंग के सदस्यों ने जब बिजनेसमैन की बेटी को परेशान करना शुरू किया, तब महिला ने सारी बात पति और परिवार को बताई और पुलिस में रिपोर्ट लिखवाई। बताया जा रहा है कि गैंग में शामिल महिला पीड़िता के घर पर ही नौकरानी का काम करती थी।
वीडियो दिखाकर वसूले पैसे
- महिला की शिकायत के मुताबिक, उसने 2016 में प्रकाशनगर में रहने वाली लक्ष्मी नाम की एक नौकरानी को काम पर रखा था। उसी लक्ष्मी ने अपने दोस्त पवित्र और पति प्रशांत के साथ मिलकर महिला ओनर से पैसे ऐंठने का प्लान बनाया।
- शिकायत के मुताबिक, इन तीनों ने तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर एक पोर्न वीडियो में मॉर्फ कर महिला ओनर की फोटोज और वीडियोज इस्तेमाल किए। इसके बाद उन्होंने ये वीडियो महिला ओनर को दिखाया।
- महिला वीडियो देखकर घबरा गई, जिसका फायदा उठाकर इन लोगों ने महिला से पैसों की डिमांड करनी शुरू कर दी। वो धमकी देने लगे कि अगर पैसे नहीं मिले तो वो वीडियो पोर्न साइट पर अपलोड कर देंगे।
- महिला ने गैंग की डिमांड को पूरा करने के लिए अपने सोने के गहने-जेवर तक बेच डाले। पैसे मिलने से गैंग मेंबर्स के हौसले और बुलंद हो गए और वो इसके लिए उसके घर तक पहुंचने लगे।
- इतना ही नहीं, गैंग मेंबर्स महिला की बेटी को भी परेशान करने लगे। उसकी बेटी एमबीबीएस कर रही है और जब वो कॉलेज के लिए निकलती, तो एक दिन गैंग मेंबर्स उसके पीछे निकल लिए।

इस घटना के बाद महिला ने पति को बताया
- पुलिस ने बताया कि दो अज्ञात लोगों ने महिला की बेटी का कॉलेज तक पीछा किया, जिसके बाद उन्होंने लड़की से कहा कि वो अपनी मां पर लक्ष्मी को पैसे देने के लिए दबाव बनाए।
- इस घटना के बाद महिला ने इस बारे में अपने पति को बताने का फैसला किया। हालांकि, तब तक 18 महीनों में वो गैंग को 60 लाख रुपए दे चुकी थी। पुलिस में केस दर्ज कराने से पहले महिला ने फैमिली मेंबर्स से भी बात की।

सभी आरोपी फरार
- इसके बाद महिला की ओर से सेंट्रल क्राइम ब्रांच में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। सीसीबी ने इल मामले को राजाजीनगर लोकल पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर कर दिया है।
- पुलिस अफसर ने बताया कि महिला की शिकायत पर धोखाधड़ी, आपराधिक षडयंत्र और जबरदस्ती वसूली का मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपी फरार है, जिनकी तलाश की जा रही।

Source : Dainik Bhaskar
महिला ने घर में काम के लिए रखी नौकरानी, पर कुछ दिनों बाद वो पति के साथ मिलकर महिला को करने लगी ब्लैकमेल, जीना कर दिया मुश्किल
Reviewed by MySEO
on
December 28, 2018
Rating:
Reviewed by MySEO
on
December 28, 2018
Rating:

No comments: